Maharajganj Times

ब्रेकिंग न्यूज : घुघली में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए मकान में जा टकराई, हादसे में दो मासूम घायल, कार के परखच्चे उड़े

Maharajganj
Tuesday, 13 Feb, 2024
0
1800

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब सात बजे एक तेज रफ्तार कार बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए एक मकान में जा टकराई। इस हादसे में दो बच्ची चपेट में आई हैं जिनका इलाज परिजन अस्पताल में करा रहे हैं। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस दुर्घटना में कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शादी में अपने मामा के घर आई बच्ची हुई घायल

बताया जा रहा है की आज मंगलवार सुबह हुई इस हादसे में दो बची आंचल(12) और परी(5) घायल हो गईं। परी अपने मामा वशिष्ठ शर्मा के घर चैनपुर गांव में शादी में आई थी जो इस हादसे में घायल हुई है वहीं गांव की बच्ची आंचल भी घायल हुई है। इन दोनों मासूमों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की जो कार दुर्घटना का शिकार हुई है वो सिसवा क्षेत्र के एक डॉक्टर का है जो परिवार के साथ सिसवा से घुघली होते कहीं जा रहे थे। दुर्घटना का कारण अभी अज्ञात है। 
इस मामले में घुघली नगर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया की दुर्घटना की सूचना मिली है अभी और जानकारी पता करके बताई जाएगी।